फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar ASI Suspended After Video of Him Working in Towel Instead of Uniform Goes Viral

Bihar: वर्दी नहीं तौलिया पहनकर निपटा रहे थे थाने का काम! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; एएसआई निलंबित

Wed, 15 Jul 2026 02:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 02:42 PM IST
सार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित अथमलगोला थाना में तैनात एक एएसआई का तौलिए में फरियादी से बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण एसपी ने एएसआई को निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar ASI Suspended After Video of Him Working in Towel Instead of Uniform Goes Viral
अथमलगोला थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना में तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) का तौलिए में फरियादी से बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में एएसआई अर्धनग्न हालत में फरियादी से दस्तावेज लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद ग्रामीण एसपी ने संबंधित एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अथमलगोला थाना में तैनात एएसआई अंजनी कुमार सिंह तौलिए में एक फरियादी से केस से जुड़े दस्तावेज लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके पास एक अन्य पुलिसकर्मी वर्दी में बैठा नजर आ रहा है। इसी दौरान एएसआई कथित तौर पर थाने में वीडियो बनाने से भी मना करते हुए दिखाई देते हैं। राजद के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी इस वीडियो को साझा किया गया है, जिसके बाद इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


एएसआई ने दी सफाई
एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि वह शौचालय की ओर जा रहे थे। उसी दौरान नालंदा से आए कुछ लोग, जिनकी चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई थी, उन्हें नाम लेकर खोज रहे थे। उन्होंने बताया कि लोगों को अधिक देर तक इंतजार न कराना पड़े, इसलिए उसी स्थिति में उन्होंने उनसे एफआईआर की प्रति, वाहन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज और आधार कार्ड लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और फिर शौचालय चले गए। एएसआई का कहना है कि इसी दौरान थाने में मौजूद एक महिला शिक्षिका ने उनका वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उनका उद्देश्य केवल फरियादी का काम बिना देरी के करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  चारा घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर लालू प्रसाद ने क्या कहा? जानिए पूरा मामला

एसपी ने किया निलंबित
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एएसआई अंजनी कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed