{"_id":"69eb3549f02fc6985e055d44","slug":"corrupt-block-cooperative-officer-arrested-taking-bribe-vigilance-action-bihar-rohtas-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4203939-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रोहतास में निगरानी की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रोहतास में निगरानी की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार
रोहतास जिले के सासाराम में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह पैक्स गोदाम के सत्यापन के नाम पर पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से घूस मांग रहे थे।
निगरानी की गिरफ्त में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले में शुक्रवार को निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ पटना ले गई।
पैक्स गोदाम सत्यापन के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत
बताया जा रहा है कि जनार्दन कुमार, राजपुर प्रखंड के पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से पैक्स गोदाम के सत्यापन के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। इस पर पैक्स प्रबंधक ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक
शिकायत सही मिलने पर बिछाया गया जाल
निगरानी डीएसपी के अनुसार, जनार्दन कुमार के खिलाफ विभाग को शिकायत मिली थी। जब इस शिकायत का सत्यापन किया गया, तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी टीम ने पूर्व नियोजित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने जनार्दन कुमार के सासाराम स्थित घर पर भी तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X