सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fight-broke-between-two-parties-over-land-dispute-leaving-seven-injured

Patna News: पटना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, सात लोग घायल; पुलिस ने कट्टा किया बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna News: पटना के भदौर थाना क्षेत्र के जनदी नगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक कट्टा बरामद किया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

fight-broke-between-two-parties-over-land-dispute-leaving-seven-injured
मारपीट
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनदी नगर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

Trending Videos


कहासुनी से शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद किया कट्टा
घटना के संबंध में भदौर थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से पुलिस को एक कट्टा सौंपा गया है। फिलहाल उसकी जब्ती सूची तैयार की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद कट्टा किसका है और घटना के दौरान उसका कोई इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

एक पक्ष ने लगाया फंसाने का आरोप
वहीं दूसरे पक्ष के घायल लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि मारपीट उनके साथ हुई है, लेकिन उल्टा उन्हें ही आरोपी बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस को जो कट्टा दिया गया है, वह उन्हें फंसाने के इरादे से सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: नीतीश के बाद निशांत? JDU के जिलाध्यक्ष ने की सीएम बनाने की मांग

पुलिस कर रही जांच
थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed