सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Snakebite Cases Rise with Heat, 5 People Including a Child Bitten; Treatment Ongoing in Hospitals

Bihar News: गर्मी के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा, एक बच्चे समेत पांच को डसा; अस्पतालों में इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी बढ़ने के साथ ही सर्पदंश की घटनाओं में अचानक इजाफा देखने को मिल रहा है। अलग-अलग इलाकों में एक बच्चे समेत पांच लोगों के सांप के शिकार होने से हड़कंप मच गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
 

Bihar News: Snakebite Cases Rise with Heat, 5 People Including a Child Bitten; Treatment Ongoing in Hospitals
सदर अस्पताल में इलाजरत बच्चा
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से रविवार देर शाम सर्पदंश की पांच घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार सांप ने एक सात वर्षीय बालक समेत पांच लोगों को डंस लिया। इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Trending Videos


सर्पदंश के बाद कुछ लोग सांप को मारकर अस्पताल पहुंचे तो कुछ जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर डॉक्टर के पास पहुंच गए। काराकाट थाना क्षेत्र के तेरासी बिगहा गांव निवासी बुजुर्ग दूधनाथ सिंह को सांप ने डंसा तो उन्होंने उसे मार दिया और साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं नोखा के हथिनी गांव निवासी गौतम कुमार सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र के दहियारी गांव की है, जहां राकेश रंजन को पैर में सांप ने डंसा। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पीके गन हाउस समेत आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बुधुआ गांव में राधिका देवी को गाय-बछड़े को चारा देने के दौरान सांप ने काट लिया। वहीं चुटिया थाना क्षेत्र के मधुकुपिया गांव में सात वर्षीय बालक अंकुश पटेल भी सर्पदंश का शिकार हुआ।

राहत की बात यह है कि सभी पांचों पीड़ितों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है।

जानकारों के अनुसार तापमान बढ़ने के साथ ही सांप अपने बिलों से बाहर निकलते हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अंधेरे में टॉर्च का इस्तेमाल करने और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed