सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Wedding Joy Turns to Mourning 5-Year-Old Niece Drowns During Ritual

Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदली; मड़वा स्नान के दौरान गंगा में डूबी पांच साल की भांजी, मची चीख पुकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मोकामा थाना क्षेत्र में मामा की शादी में शामिल होने आई पांच वर्षीय बच्ची की ‘मड़वा स्नान' की रस्म के दौरान गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Bihar Wedding Joy Turns to Mourning 5-Year-Old Niece Drowns During Ritual
गंगा में डूबने से पांच वर्षीय भांजी की मौत हुई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर स्टेशन इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मामा की शादी में शामिल होने आई पांच वर्षीय मासूम बच्ची की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर प्रखंड के सबनिमा गांव निवासी कलिंदर पासवान की पांच वर्षीया पुत्री सोनाली कुमारी अपने मामा मोनू कुमार की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल आई थी। मंगलवार को वह बड़े उत्साह के साथ मोर स्टेशन स्थित अपने नाना के घर पहुंची थी, जहां शादी की तैयारियां और रस्में पूरे उत्साह से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार गंगा घाट में एकत्रित हुआ था
बुधवार को शादी से पहले होने वाली ‘मड़वा स्नान’ की रस्म के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शिवनार स्थित नीलकंठ महादेव गंगा घाट पर एकत्रित हुए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम सोनाली अचानक गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में डूबने लगी।

बच्ची की मौत के बाद मची चीख पुकार
घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जहां कुछ समय पहले तक मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें-  उपसभापति का पति ही निकला कार्यपालक पदाधिकारी का हत्यारा, पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर रस्म के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरती जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed