सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas News: Rare pangolin wanders into village from forest, forest department rescues it in time

Bihar News: जंगल से भटककर गांव पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने समय रहते किया सुरक्षित रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohtas News: रोहतास जिले के हरनापुर गांव में जंगल से भटककर पहुंचे दुर्लभ पैंगोलिन को वन विभाग ने ग्रामीणों की सूचना पर सुरक्षित रेस्क्यू किया। तस्करी और वन कटाई के कारण यह जीव संकटग्रस्त है, जिसे वापस जंगल में छोड़ा जाएगा।

Rohtas News: Rare pangolin wanders into village from forest, forest department rescues it in time
पैंगोलिन के साथ वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रोहतास जिले के पहाड़ी इलाकों से भटककर रिहाइशी क्षेत्र में पहुंचे एक अत्यंत दुर्लभ जीव पैंगोलिन को रोहतास वन विभाग की टीम ने बुधवार को रेस्क्यू किया। मामला चेनारी थाना क्षेत्र के हरनापुर गांव का है, जहां ग्रामीणों ने जंगल से भटके एक अनोखे जीव को गांव में घूमते देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

Trending Videos

 
ग्रामीणों में दिखा कौतूहल, समय पर दी गई सूचना
गांव में पैंगोलिन के दिखाई देने के बाद लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तरह-तरह की चर्चाओं के बीच जंगली जीव की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाई और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पैंगोलिन को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वज्रकीट के साथ वन विभाग की टीम

पढ़ें- Bihar News: परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
 
जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया में जुटा विभाग
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम पैंगोलिन को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ने की प्रक्रिया में जुट गई है। विभाग की ओर से बताया गया कि जंगली जीव की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।
 
पैंगोलिन पर मंडरा रहा विलुप्ति का खतरा
वज्रशल्क या पैंगोलिन फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी प्राणी है, जिसके शरीर पर केराटिन से बने शल्क होते हैं। खतरा महसूस होने पर यह खुद को गेंद की तरह सिकोड़ कर बचाव करता है। पैंगोलिन शल्कों वाला एकमात्र ज्ञात स्तनधारी है, जो मुख्य रूप से अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। भारत में इसे सल्लू सांप भी कहा जाता है। वनों की कटाई और अवैध तस्करी के कारण पैंगोलिन की सभी जातियां संकटग्रस्त मानी जाती हैं और उन पर विलुप्ति का गंभीर खतरा बना हुआ है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed