सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Funeral-procession-bus-overturns-Patna-four-seriously-injured

Bihar: श्मशान घाट पहुंचने से 100 मीटर पहले पलटी शव यात्रा की बस, मातम के बीच मची चीख-पुकार, कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में रविवार रात शव यात्रा लेकर जा रही एक बस श्मशान घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जो मसौढ़ी के केवाली गांव से अंतिम संस्कार के लिए फतुहा जा रहे थे। 

Funeral-procession-bus-overturns-Patna-four-seriously-injured
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में रविवार रात शव यात्रा लेकर जा रही एक बस श्मशान घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जो मसौढ़ी के केवाली गांव से अंतिम संस्कार के लिए फतुहा जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।



पटना में शव यात्रा की बस पलटी, चार गंभीर रूप से घायल 
पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मसपुर श्मशान घाट के समीप रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के केवाली गांव से एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों और ग्रामीणों को ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में जा रहे थे ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार, मसौढ़ी के केवाली गांव निवासी कपिल मांझी की पत्नी फूला देवी का स्वर्गवास हो गया था। रविवार की शाम करीब 8 बजे ग्रामीण और परिजन एक बस पर सवार होकर दाह संस्कार के लिए फतुहा के सम्मसपुर श्मशान घाट जा रहे थे। श्मशान घाट पहुंचने से महज 100 मीटर पहले कृपालटोला के पास मोड़ पर बस को घुमाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।


हादसे के बाद मची चीख-पुकार
मृतका महिला के पुत्र अजय मांझी ने बताया कि माता के अंतिम संस्कार के लिए सभी लोग श्मशान घाट आ रहे थे। तभी मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ तुरंत मौके पर जुट गई और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का राहत कार्य शुरू किया गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत इलाज के लिए फतुहा अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

ये भी पढ़ें: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, एक बोगी जली

पुलिस ने शुरू की जांच
नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed