सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mbbs student suspected death in rohtas and two others died in road accident today bihar news

Bihar: रोहतास में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सड़क हादसों में दो की गई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: रोहतास जिले में सोमवार को एक दुखद दिन देखने को मिला। जमुहार स्थित एनएमसीएच के एमबीबीएस छात्र हिमांशु बिहारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जांच की मांग की है। वहीं नोखा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आफताब आलम और सुशील कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

mbbs student suspected death in rohtas and two others died in road accident today bihar news
इलाज के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले में सोमवार को एक एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के साथ-साथ दो लोगों की सड़क हादसों में जान चली गई। दरअसल, जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे इन दिनों प्रशासन एवं आम लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। एक तरफ ये हादसे पीड़ित परिवारों को गहरा सदमा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की सक्रियता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं।



मेडिकल कॉलेज में मौत से उठे सवाल
रोहतास जिले में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के निवासी रमन कुमार के लगभग 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु बिहारी के रूप में हुई है, जो जमुहार स्थित एनएमसीएच में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। मृतक के पिता रमन कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे कॉलेज प्रबंधन द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि उनके पुत्र की अचानक तबीयत काफी खराब हो गई है। उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुत्र की मौत हो चुकी थी। पीड़ित पिता ने पुत्र की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात का हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
इधर, रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहली घटना रविवार की मध्यरात्रि सतर-बिघवा खराड़ी पथ पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार आफताब आलम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरौलिया गांव का निवासी था, जो मिस्त्री का कार्य करता था।
विज्ञापन
Trending Videos


ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची नोखा थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर जल्द ही जाम हटवा दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन की पहचान में जुटी है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कार का कहर! ठेकेदार को रौंदकर फरार हुए कार सवार, लोगों ने एनएच पर आगजनी कर किया चक्का जाम

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
वहीं दूसरी घटना सोमवार सुबह सतर-बिघवा गांव के समीप हुई। यहां एक ऑटो और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग अंदर ही फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए कटर मशीन तक मंगानी पड़ी। इस हादसे में संझौली थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से उदयपुर निवासी सुशील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घायल ऑटो चालक दुर्गा प्रसाद, सुनीता देवी एवं उनका पुत्र सचिन कुमार का अब भी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed