Bihar: मलमास महीने में नाबालिग बनी दूल्हन, देखने आए दूल्हे से दूर्गा मंदिर में हुई शादी; पुलिस को जानकारी नहीं
पटना जिला अंतर्गत बाढ स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक अजीबो गरीब शादी का मामला सामने आया है। मलमास महीने में शादी हुई। दूल्हन के नाबालिग होने का आरोप है। हालांकि यह शादी दोनों पक्ष की रजामंदी से हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ स्टेशन स्थित एक दुर्गा मंदिर परिसर में कथित तौर पर नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। यह विवाह मलमास के दौरान कराया गया, जिसे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह के लिए शुभ नहीं माना जाता है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, लड़की की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है, जबकि दूल्हा लखीसराय जिले के वंशीपुर गांव का रहने वाला बताया गया है और उसकी उम्र लड़की से करीब 10 वर्ष अधिक है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर परिसर में शादी कराई गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी देखने के लिए मंदिर परिसर के बाहर काफी भीड़ जुट गई थी और लोग इस विवाह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। ग्रामीणों के बीच बाल विवाह और मलमास में विवाह को लेकर बहस भी होती रही।
पढ़ें: पटना में मेडिकल एजेंसी में देर रात डकैती! परिवार जागा तो चोरों से हुई भिड़ंत, संचालक घायल
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां का पहले ही निधन हो चुका है। पिता ने दूसरी शादी कर ली है। परिवार का दावा है कि लड़की दो बार घर से बाहर चली गई थी, जिसके बाद परेशान होकर पिता ने उसकी शादी करा दी। दूल्हा फोकचा बेचकर जीविका चलाता है।
विवाह कराने वाले दीपक पांडेय ने बताया कि मलमास को पुरुषोत्तम मास माना जाता है और धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान देवी-देवता राजगीर में वास करते हैं। इसी वजह से सनातन परंपरा में इस अवधि में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य सामान्यतः नहीं किए जाते।वहीं बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि उन्हें नाबालिग की शादी की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।