सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   minor dispute in Nalanda led to bloody clash resulting in death of youth Nalanda

Bihar: भोज में हंसी-मजाक बना खूनी संघर्ष! शादी से पहले युवक की पीट-पीटकर हत्या, 11 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: नालंदा के पुनहा गांव में भोज के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में 25 वर्षीय रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने मामले में 14 लोगों को नामजद करते हुए 11 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

minor dispute in Nalanda led to bloody clash resulting in death of youth Nalanda
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनहा गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों से पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अनिल चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।



भोज में हंसी-मजाक से शुरू हुआ था विवाद
गांव के निवासी अनिल चौधरी और वाल्मीकि चौधरी उर्फ धीरेंद्र चौधरी के बीच एक भोज के दौरान हंसी-मजाक हुआ था। देखते ही देखते यह मजाक व्यक्तिगत विवाद में बदल गया और देर रात इसने हिंसक रूप ले लिया। मृतक के दिव्यांग पिता अनिल चौधरी ने आरोप लगाया कि वाल्मीकि चौधरी ने नशे की हालत में करीब एक दर्जन लोगों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों व हथियारों से पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में पूरा परिवार हुआ लहूलुहान
इस हमले में अनिल चौधरी का पूरा परिवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलों में अनिल चौधरी की पत्नी गौरी देवी (45 वर्ष), पुत्री काजल कुमारी (17 वर्ष), भाई दामोदर चौधरी (55 वर्ष) और उनके दो पुत्र सन्नी कुमार (21 वर्ष) व रवि कुमार (25 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से वाल्मीकि चौधरी उर्फ धीरेंद्र चौधरी (48 वर्ष) भी घायल हुआ है।


इलाज के दौरान रवि कुमार की मौत
सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रवि Kumar को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे पुत्र सन्नी कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (VIMS) रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था रवि
अस्पताल परिसर में मृतक के दिव्यांग पिता अनिल चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि वह खुद दिव्यांग हैं और रवि ही पूरे परिवार का सहारा था। वही घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी और घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 11 आरोपी हिरासत में
घटना के संबंध में रहुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को अपने नियंत्रण में ले लिया है। मृतक के पिता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में कुल 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें से 11 आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: मजदूरी मांगना पड़ा भारी; यूपी में ट्रक चालक ने युवक को चाकू से गोदा, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल को सील कर दिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस बाकी बचे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed