{"_id":"6a618544ef21f0cbc0086080","slug":"nalanda-news-bank-managers-wife-found-hanging-sensation-in-the-area-patna-news-c-1-1-noi1243-4532592-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : 'बच्चों की परवरिश की चिंता में जान दे रही हूं'- बैंक मैनेजर की पत्नी के सुसाइड नोट की लाइन चौंका रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : 'बच्चों की परवरिश की चिंता में जान दे रही हूं'- बैंक मैनेजर की पत्नी के सुसाइड नोट की लाइन चौंका रही
Thu, 23 Jul 2026 12:08 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:08 PM IST
सार
Bihar News: बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर की पत्नी का शव घर के किचन में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जबकि परिजनों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले में बुधवार को एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान शंभू कुमार रजक की 35 वर्षीय पत्नी कविता कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पति पश्चिम बंगाल के वर्धमान में एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय कविता कुमारी घर में अकेली थीं, क्योंकि उनके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।
बच्चों को लेने नहीं पहुंचीं तब खुला घटना का राज
पुलिस के अनुसार, घटना के समय मृतका का 11 वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी स्कूल में थे। तय समय पर जब कविता कुमारी बच्चों को लेने स्कूल नहीं पहुंचीं, तब उनके पति शंभू कुमार ने पड़ोसियों को फोन कर बच्चों को स्कूल से लाने और घर जाकर देखने का अनुरोध किया।
पड़ोसियों ने देखा तो किचन में फंदे से लटका था शव
पड़ोसी जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कविता कुमारी का शव किचन में फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पिता अरविंद रजक का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी बाहरी व्यक्ति की करतूत हो सकती है। उनका आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी बेटी का पति या किसी अन्य व्यक्ति से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मां ने बताई आखिरी बातचीत की जानकारी
मृतका की मां आशा देवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी बेटी से उनकी आखिरी बार फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। इस दौरान घर-गृहस्थी और खाने-पीने जैसी सामान्य बातें हुई थीं। बातचीत से ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि वह किसी मानसिक तनाव में थी या कोई अप्रिय घटना होने वाली है।
यह भी पढ़ें: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है, क्योंकि उसे अपने बच्चों की परवरिश को लेकर काफी चिंता है और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता समेत सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।