फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman Tortured and Murdered by Husband Body Found in Field in Nalanda

Bihar: दबंग पति की हैवानियत! पत्नी की ईंट-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या, खेत में फेंका शव; ये है वजह

Tue, 28 Jul 2026 08:57 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 08:57 AM IST
सार

नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के गोगड़ी पर गांव में एक 23 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके पति ने ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी। परिजनों ने पति और सास पर दहेज, पांच लाख रुपये की मांग और लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Woman Tortured and Murdered by Husband Body Found in Field in Nalanda
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित गोगड़ी पर गांव में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक कथित बालू माफिया पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी कुमारी कृषा सिन्हा की ईंट-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका के पति की पहचान गोगड़ी पर गांव निवासी धर्मवीर उर्फ राय जी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद शव को खेत (खंधा) में फेंक दिया गया था। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद परिजनों ने डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


मायके वालों पर भी कर चुका था जानलेवा हमला
मृतका के भाई सतीश कुमार और भाभी रूबी देवी ने बताया कि धर्मवीर दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह शादी के बाद से ही कृषा के साथ अक्सर मारपीट और अमानवीय क्रूरता करता था। मृतका की भाभी ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे गर्म पानी और दूध से जलाता था तथा हीटर से करंट भी लगाता था। लगातार मारपीट कर सिर फोड़ देने के कारण कृषा पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि धर्मवीर ने पहले भी कृषा की मां को गोली मारी थी और उसके भाई की गाड़ी छीन ली थी। सामाजिक लोक-लाज और पंचायत के बाद वह कृषा को भरोसा देकर दोबारा अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन


गाड़ी छुड़ाने के लिए दबाव और भाई की नौकरी से जलन
परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले धर्मवीर की एक गाड़ी पुलिस या संबंधित विभाग द्वारा पकड़ ली गई थी। उसे छुड़ाने के लिए वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों से लगातार पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। मृतका का भाई हाल ही में बिहार पुलिस में बहाल हुआ है और फिलहाल प्रशिक्षण पर है। आरोपी अक्सर उसे नौकरी नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को उसने कृषा पर किसी केस या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया, तो धर्मवीर और उसकी मां ने मिलकर उसे ईंट-पत्थरों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर की हत्या, जायदाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों ने परिजनों को दी। सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दहेज और पैसों की मांग को लेकर पति द्वारा की गई हत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed