फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Tejashwi Yadav attacks the government; takes aim at CM Samrat Chaudhary.

Bihar News: तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना

Tue, 28 Jul 2026 08:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 28 Jul 2026 08:46 AM IST
सार

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो सुधर जाओ यार, अब आप मुख्यमंत्री बन गए हो। तेजस्वी ने दावा किया कि जिस दिन बिहार और देश की जनता नाराज हो जाएगी, उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार से सम्राट चौधरी की सरकार को हटाने से कोई नहीं रोक सकेगा।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav attacks the government; takes aim at CM Samrat Chaudhary.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बंद के दौरान पुलिस की ओर से AK-47 से गोली चलाए जाने के मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पहली बार AK-47 का इस्तेमाल किया गया और गोली हवा में नहीं, बल्कि निर्दोष युवाओं को निशाना बनाकर चलाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर AK-47 से फायरिंग हुई और दोषी अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी साधारण सिपाही की इतनी हैसियत नहीं होती कि वह अपने स्तर पर AK-47 से गोली चला दे, इसलिए उसे बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि फायरिंग के आदेश देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

विज्ञापन



100 दिनों में जनता के लिए क्या काम हुआ?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भी तेजस्वी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि इन 100 दिनों में जनता के लिए क्या काम हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी के बिना किसी आधिकारिक प्रोटोकॉल के निरीक्षण करने और उनके बड़े काफिले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतना बड़ा काफिला तो किसी राज्य के मुख्यमंत्री का भी नहीं होता। तेजप्रताप यादव की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह लड़ाई केवल तेजप्रताप यादव की नहीं, बल्कि उन हजारों छात्रों और युवाओं की है जिन पर लाठीचार्ज हुआ, गोली चली और मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में पुलिसिया गुंडाराज स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

Bihar: हंगामा-प्रदर्शन में किसपर कार्रवाई, किसे छूट- सरकार ने बताया; सारण-सीवान पर तेजस्वी को भी जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार क्यों किया गया?
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सरकार और आंदोलनकारियों के बीच समझौता हो गया था तो फिर सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार क्यों किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों तक को एडमिट कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया और उन पर गंभीर धाराएं लगा दी गईं। उनका कहना था कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि छात्रों पर गोली चलाई जा रही है, जिसे उनकी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पहले ही चेतावनी दी गई थी कि यदि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी किसानों और महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं कर सकी, वह छात्रों को भी ठग रही है। उन्होंने महिलाओं को एक लाख रुपये देने के वादे का भी जिक्र करते हुए सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed