{"_id":"6a680c3dff0516fb7204e097","slug":"bihar-single-child-beheaded-with-sharp-weapon-after-leaving-with-friends-family-accuses-two-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दोस्तों संग बाइक पर निकला था इकलौता बेटा, धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या; दो युवकों पर लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दोस्तों संग बाइक पर निकला था इकलौता बेटा, धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या; दो युवकों पर लगा आरोप
Tue, 28 Jul 2026 07:26 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:26 AM IST
सार
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में 24 वर्षीय युवक हैप्पी राज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
नौबतपुर में 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार को एक 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने गांव की सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नौबतपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नरेंद्र रामपुर निवासी बबन राय के इकलौते पुत्र, 24 वर्षीय हैप्पी राज के रूप में हुई है।
पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की शाम हैप्पी राज को गांव के ही आर्यन और सुधीर के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद रात में उसका शव सड़क किनारे मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आर्यन और सुधीर ही हैप्पी राज को बाइक से अपने साथ ले गए थे और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या में शामिल आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने तक परिजन शव को घटनास्थल से उठाने नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: हंगामा-प्रदर्शन में किसपर कार्रवाई, किसे छूट- सरकार ने बताया; सारण-सीवान पर तेजस्वी को भी जवाब
क्या बोले थाना प्रभारी?
नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार से उसका सिर पूरी तरह काट दिया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।