{"_id":"698c0b56a018aa74c802f9ac","slug":"nalanda-news-student-riding-a-bicycle-dies-in-a-road-accident-in-nalanda-patna-news-c-1-1-noi1243-3938739-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: नालंदा में ट्यूशन से लौट रही छात्रा को रौंदकर भागा तेज रफ्तार ट्रक, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: नालंदा में ट्यूशन से लौट रही छात्रा को रौंदकर भागा तेज रफ्तार ट्रक, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार
नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की।
छात्रा को रौंदकर भागा तेज रफ्तार ट्रक, ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नालंदा में बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसा अस्थावां थाना क्षेत्र के सोईवापर गांव के समीप हुआ। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के चिश्तिपुर गांव की रहने वाली चांदनी कुमारी (15) पिता उपेंद्र बिंद के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि चांदनी कुमारी अस्थावां बाजार से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। चांदनी 10वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी और 2 भाई और 2 बहनों में सबसे बड़ी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों की चित्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। परिजन मुआवाजे एवं कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, फिलहाल सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: पंडारक में शराब के नशे में कहासुनी के बीच बढ़ा विवाद, अधेड़ को कैंची मारकर फरार हुआ युवक
अस्थावां थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट गई है। अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।