सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 17-Year-Old Bridge Collapses While Youths Were Chatting Several Buried in Pit Panic Grips Village

Bihar News: बातचीत करते-करते भरभराकर गिरा 17 साल पुराना पुल, गड्ढे में दबे युवक; गांव में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित दल्लोचक गांव में 17 साल पुराना ग्रामीण पुल अचानक गिर गया। हादसे के दौरान पुल पर पांच युवक बैठे थे, जो कि नीचे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने पांचों युवकों को बांस और लकड़ी की मदद से बाहर निकाला। 

Bihar 17-Year-Old Bridge Collapses While Youths Were Chatting Several Buried in Pit Panic Grips Village
सत्रह साल पुराना पुल गिरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सकसोहरा थाना क्षेत्र के दल्लोचक गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव का करीब 17 साल पुराना ग्रामीण पुल अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय पुल पर बैठे पांच से सात युवक सीधे नीचे गड्ढे में जा गिरे। घटना में पांच युवक घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


अचानक पुल का हिस्सा टूटकर गिरा
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के कुछ युवक पुल पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पुल का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुल के नीचे फंसे युवकों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बांस व लकड़ी की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों को आई गंभीर चोट
घायल युवक मुनचुन ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ पुल पर बैठा था, तभी अचानक पुल गिर गया और सभी नीचे जा गिरे। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीण राम कुमार पासवान ने बताया कि यह पुल गांव के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था, जिससे गांव के एक छोर से दूसरे छोर तक आवाजाही होती थी। अचानक पुल गिरने से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा एक लाख का अनुदान, कैबिनेट ने दी नई EV नीति को मंजूरी

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुल गिरने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed