सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Encounter Criminal Shot in Leg During Pre-Dawn Shootout Accomplice Arrested

Bihar : पटना में एनकाउंटर का दौर, सूर्योदय से पहले पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारी, साथी भी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में 27 लाख लूटकांड का आरोपी अजय पासवान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।

Patna Encounter Criminal Shot in Leg During Pre-Dawn Shootout Accomplice Arrested
पटना में पुलिस अपराधियों के बीच मुठभेड़ एक घायल और दूसरा गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा गांव में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अजय पासवान के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधी 13 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र में सिक्योरिटी वाहन से 27 लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल बताए जा रहे हैं।


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि अजय पासवान अपने गिरोह के साथ चरमा गांव में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब चार बजे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो अजय पासवान के पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल अपराधी को कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरा आरोपी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
Trending Videos


स्वर्ण व्यवसायी को लूटने की थी साजिश
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अजय पासवान और उसके गिरोह ने दो दिन पहले मसौढ़ी के एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए अपराधियों ने व्यापारी और उसके प्रतिष्ठान की रेकी भी की थी। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें-  सोते ही गायब कर देते थे बैग; सीतामढ़ी-हावड़ा एक्सप्रेस को निशाना बनाने वाले गैंग का ऐसे हुआ भंडाफोड़

हथियार और कारतूस बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों अपराधियों के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed