फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna city alamganj patan devi colony firing man injured one arrested

बिहार क्राइम: मारपीट के बाद गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल; घटनास्थल से तीन खोखे बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 07:50 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 23 Oct 2026 07:50 AM IST
सार

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित पटन देवी कॉलोनी में मारपीट के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे पहले नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे पटना के एक निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
patna city alamganj patan devi colony firing man injured one arrested
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना सिटी में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी मंदिर के पास स्थित पटन देवी कॉलोनी का है, जहां मारपीट के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मारपीट के बाद मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, पटन देवी कॉलोनी में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

गंभीर हालत में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

एनएमसीएच में घायल व्यक्ति का उपचार शुरू किया गया। हालांकि, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे पटना के एक निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से तीन खोखे बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

सिटी एएसपी ने की गोलीबारी की पुष्टि

सिटी एएसपी राजकिशोर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट के बाद गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। घायल का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed