सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident 13 Police Personnel Injured After Truck Crashes Into Police Bus

Bihar: चावल से लदे ट्रक ने बिहार पुलिस की बस को मारी टक्कर, 10 महिला जवानों समेत 13 पुलिसकर्मी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में चावल लदे ट्रक ने बिहार पुलिस की बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 13 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें 10 महिला जवान शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

Bihar Road Accident 13 Police Personnel Injured After Truck Crashes Into Police Bus
इलाजरत महिला पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आरा-सासाराम मार्ग पर संझौली थाना क्षेत्र के सिकठी गांव के पास चावल लदे एसएफसी ट्रक ने बिहार पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें 10 महिला और 3 पुरुष जवान शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी स्थित मुख्यालय जा रही थी। इसी दौरान सिकठी गांव के समीप पीछे से आ रहे एसएफसी के चावल लदे ट्रक ने पुलिस बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई जवान घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
घायलों में शंकर हांसदा, उमेश पासवान, सविता कुमारी, सुजाता देवी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, लाडली कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, फूला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सलोनी कुमारी, रिंकू कुमारी और कृष्ण मुरारी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। नोखा प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली, अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह तथा बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


सभी पुलिसकर्मी खतरे बाहर
नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय प्रताप ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। हालांकि महिला पुलिसकर्मी नंदनी कुमारी की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed