{"_id":"6a3b888d1f16ea436705284b","slug":"power-line-snaps-rajendra-setu-maurya-express-stranded-bridge-patna-news-c-1-1-noi1474-4429485-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गंगा नदी के ऊपर घंटों फंसी रही मौर्य एक्सप्रेस! राजेंद्र सेतु पर टूटा बिजली का तार, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गंगा नदी के ऊपर घंटों फंसी रही मौर्य एक्सप्रेस! राजेंद्र सेतु पर टूटा बिजली का तार, कई ट्रेनें प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित राजेंद्र सेतु पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक ओवरहेड बिजली का तार टूट गया। इस तकनीकी खराबी के कारण सोनपुर-किउल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया।
तार टूटने से ट्रेन परिचालन बाधित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना जिले के मोकामा स्थित राजेंद्र सेतु पर ओवरहेड बिजली का तार टूट जाने से सोनपुर-किउल रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस करीब चार घंटे तक गंगा नदी पर बने पुल के बीच में फंसी रही। तकनीकी टीम की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया, जबकि विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करने का काम जारी है।
4 घंटे तक गंगा पुल पर फंसी रही मौर्य एक्सप्रेस
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित राजेंद्र सेतु पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक ओवरहेड बिजली का तार टूट गया। इस तकनीकी खराबी के कारण सोनपुर-किउल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना के कारण भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हटिया से गोरखपुर जा रही मौर्य एक्सप्रेस लगभग चार घंटे तक गंगा नदी पर बने राजेंद्र पुल के बीचो-बीच फंसी रही। ट्रेन के अचानक पुल पर रुक जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग घंटों तक गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही हरकत में आया रेल प्रशासन
घटना की जानकारी मिलते ही मोकामा रेलवे स्टेशन से रेल कर्मियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तकनीकी दल ने क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर बिजली आपूर्ति को आंशिक रूप से बहाल करने का प्रयास शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
करीब चार घंटे बाद रवाना हुई मौर्य एक्सप्रेस
रेलवे की तकनीकी टीम के प्रयासों के बाद लगभग 11:49 बजे मौर्य एक्सप्रेस को सुरक्षित रूप से आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के रवाना होने के बाद भी रेल कर्मचारी और इंजीनियर विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करने में जुटे रहे। अधिकारियों का कहना है कि रूट पर सामान्य परिचालन बहाल करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
यात्रियों की सुरक्षा रही पहली प्राथमिकता
हाथीदह रेल थाना अध्यक्ष मुनेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ओवरहेड तार टूटने की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हो गया था। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ट्रेन को सुरक्षित तरीके से पुल से निकालना था। रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम के समन्वित प्रयास से मौर्य एक्सप्रेस को 11:49 बजे सफलतापूर्वक रवाना कर दिया गया।
कई ट्रेनों का परिचालन भी हुआ प्रभावित
इस घटना के संबंध में स्थानीय निवासी बिक्की कुमार ने बताया कि मौर्य एक्सप्रेस लगभग चार घंटे तक राजेंद्र पुल के बीच में खड़ी रही। इसके कारण सोनपुर-किउल रेलखंड पर चलने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। ओवरहेड तार टूटने से पूरे रेलखंड पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे दैनिक यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी
विद्युत व्यवस्था बहाल करने में जुटी इंजीनियरों की टीम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद से इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम लगातार काम कर रही है। प्रयास किया जा रहा है कि विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरी तरह बहाल कर रेल परिचालन को सामान्य किया जा सके, ताकि यात्रियों को आगे किसी प्रकार की असुविधा न हो।