सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Samrat Chaudhary High-Level Review Meeting Directs Acceleration of Metro Housing Sanitation Tourism Projects

Bihar: सम्राट ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; मेट्रो, आवास, स्वच्छता और पर्यटन परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर विकास, पंचायती राज और पर्यटन विभाग की समीक्षा कर मेट्रो, आवास, स्वच्छता, सीवरेज, सोलर लाइट और धार्मिक पर्यटन परियोजनाओं को तेजी व पारदर्शिता से पूरा करने के निर्देश दिए।

Samrat Chaudhary High-Level Review Meeting Directs Acceleration of Metro Housing Sanitation Tourism Projects
समीक्षा बैठक के दौरान सीएम सम्राट चौधरी तथा अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और अधिकारियों को कार्यों में तेजी तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

Trending Videos

 
नगर विकास योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुति
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने प्रमुख केन्द्रीय योजनाओं, शहरों के मास्टर प्लान, रिजनल रैपिड ट्रांजिट प्रणाली, पटना मेट्रो, विज्ञापन नियमावली सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही केन्द्रीय प्रायोजित योजना अटल मिशन शहरी कायाकल्प तथा शहरी परिवर्तन (अमृत परियोजना), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन की कार्य प्रगति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। विभाग द्वारा संचालित स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन, नगर निकायों में सी०सी०टी०वी० स्थापना, सोलर लाइट योजना तथा नाला एवं निकासी से जुड़े कार्यों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंचायत और धार्मिक पर्यटन परियोजनाओं पर चर्चा
बैठक में पंचायती राज विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश ने अपने विभाग से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने महाबोधि मंदिर कोरिडोर, बोधगया तथा विष्णुपद मंदिर कोरिडोर, गयाजी के समग्र विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।
 
शहरी विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति पर जोर
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्वच्छता और जलापूर्ति पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो भी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है, वह सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण हो।

पढ़ें- Bihar: बिहारवासी इन व्यवसायों के लिए करें यहां मुफ्त में निबंधन; फिल्म शूटिंग से भी मिलेगा रोजगार
 
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को शीघ्र आवास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बचे हुए लोगों को तेजी से आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि शहरी क्षेत्र के बेघर परिवारों को पक्का आवास मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
 
कचरा प्रबंधन और सीवरेज सिस्टम पर विशेष निर्देश
मुख्यमंत्री ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए पी०पी०पी० मॉडल के उपयोग का निर्देश दिया, ताकि कचरे का बेहतर प्रबंधन और सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने एस०टी०पी० (सीवरेज शोधन संयंत्र) को पूरी तरह कार्यशील रखने तथा गंगा नदी के किनारे जहां भी एस०टी०पी० निर्माणाधीन हैं, वहां काम में तेजी लाने को कहा। साथ ही सीवरेज नेटवर्क के विस्तार पर भी जोर दिया।
 
सोलर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी पर मॉनीटरिंग सिस्टम बनेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत लगाए गए सभी सोलर लाइट पूरी तरह काम करते (फंक्शनल) रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसके लिए एक मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि संचालन की स्थिति पर नियमित नजर रखी जा सके। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सी०सी०टी०वी० अधिष्ठापन सुनिश्चित कराने को भी कहा गया।
 
पटना मेट्रो परियोजना शीघ्र पूरी करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कार्य में तेजी लाने और समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मलाही पकड़ी से राजेन्द्र नगर टर्मिनल तक मेट्रो रेल परियोजना जल्द से जल्द पूरी की जाए। साथ ही पटना रेलवे जंक्शन तक पटना मेट्रो का कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आई०एस०बी०टी०, राजेन्द्रनगर टर्मिनल तथा पटना जंक्शन के मेट्रो से जुड़ने पर लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed