सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   several people injured after falling from uncontrolled swing at exhibition fair rohtas bihar news

Bihar news: बेकाबू हुआ झूला, हवा में उछलते हुए गिरे लोग; सासाराम प्रदर्शनी मेले में हादसा, कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Sasaram Mela Tragedy : सासाराम स्थित पायलट बाबा धाम के समीप लंदन थीम मेले में एक बेकाबू झूले से गिरकर कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की स्थिति नाजुक बताई जाती है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

several people injured after falling from uncontrolled swing at exhibition fair rohtas bihar news
अस्पताल में इलाजरत घायल
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित 'लंदन थीम' मेले में शुक्रवार की रात करीब दस बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक झूला अचानक बेकाबू हो गया। मेले में लगे एक विशाल ग्रेविटी झूले के अनियंत्रित होते ही उस पर सवार कई लोग सीधे नीचे गिर पड़े। इस हादसे के दौरान पूरे मेला परिसर में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पायलट बाबा धाम के समीप की है।



झूले का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की रात मेले में भारी भीड़ थी और लोग आनंद उठा रहे थे। इसी दौरान अपनी पूरी रफ्तार से चल रहा ग्रेविटी झूला अचानक असंतुलित हो गया और उस पर बैठे लोग एक-एक कर नीचे गिरने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत व बचाव कार्य में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में सीमा देवी, उषा कुमारी और धीरज कुमार आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय धीरज कुमार की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।


ये भी पढ़ें: शख्स को बुलाकर महिला चप्पल-हेलमेट से पीटने लगी, कारण जानकर शहर के लोग भी देखते रहे; पुलिस ने क्या किया?

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है और सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश भी। लोगों ने मेला प्रबंधक पर व्यावसायिक लाभ के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed