{"_id":"69c53a8565c632b29b0c3a6a","slug":"shreyasi-singh-iit-patna-incubation-center-startup-bihar-technology-innovation-news-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'बिहार के युवा अब टेक्नोलॉजी में बना रहे वैश्विक पहचान', आईआईटी पटना में बोलीं श्रेयसी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'बिहार के युवा अब टेक्नोलॉजी में बना रहे वैश्विक पहचान', आईआईटी पटना में बोलीं श्रेयसी सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार
आईआईटी पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर के 10वें स्थापना दिवस पर आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के युवा अब सिर्फ सरकारी सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।
मंत्री श्रेयसी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा, मेहनत और कुछ नया करने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार के युवाओं की पहचान केवल आईएएस और आईपीएस जैसी सेवाओं तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब यही युवा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। श्रेयसी सिंह गुरुवार को आईआईटी पटना के बिहटा स्थित कैंपस में इन्क्यूबेशन सेंटर के 10वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। इस मौके पर आईआईटी पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर ने एम्स पटना और जेएचपीआईईजीओ के साथ दो समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए।
स्टार्टअप और तकनीकी विकास पर सरकार का फोकस
मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में मजबूत स्टार्टअप और तकनीकी व्यवस्था विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ स्टार्टअप को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि उन्हें विचार से लेकर बाजार तक पहुंचाने के लिए हर जरूरी सुविधा और सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि आईआईटी पटना जैसे बड़े संस्थानों में ऐसे कार्यक्रम तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री को दिया श्रेय
उन्होंने कहा कि राज्य में तकनीकी सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। श्रेयसी सिंह ने बताया कि पटना के बिस्कोमान टावर में आधुनिक स्टार्टअप कार्यस्थल तैयार किया गया है। यहां “प्लग एंड प्ले” आईटी सुविधा के साथ एक साल तक मुफ्त में काम करने की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा दरभंगा और भागलपुर में भी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
युवाओं से नवाचार करने की अपील
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं और उद्यमियों से अपील की कि वे बड़े लक्ष्य तय करें और बिना डर के नए-नए प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं का हल निकालने के लिए तकनीक का सही इस्तेमाल जरूरी है।
आईआईटी पटना में बनेगा रिसर्च पार्क
मंत्री ने बताया कि आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क खोलने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद खेल जगत से आती हैं और उन्होंने हार मानना नहीं सीखा है। खेल में या तो जीत होती है या हार से सीख मिलती है।
इस मौके पर आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि संस्थान के प्रयास से राज्य के चार इंजीनियरिंग कॉलेजों में इन्क्यूबेशन सेंटर चल रहे हैं। कार्यक्रम में जेएचपीआईईजीओ के कंट्री डायरेक्टर डॉ. अमित शाह और बीआरएसी के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे।
Trending Videos