फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   stone mining in rohtas to boost employment minister pramod chandravanshi bihar news

बिहार: रोहतास में फिर गूंजेगी पत्थर तोड़ने की आवाज! शुक्रवार से नीलामी, 3-4 महीने में शुरू होगा खनन

Fri, 25 Sep 2026 11:46 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 11:46 AM IST
सार

रोहतास जिले में लंबे समय से बंद पत्थर खनन को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि गायघाट और गिजवाही ब्लॉक में शुक्रवार से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी और तीन से चार महीने के भीतर खनन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
stone mining in rohtas to boost employment minister pramod chandravanshi bihar news
खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले में लंबे समय से बंद पत्थर खनन का काम एक बार फिर शुरू होने की तैयारी है। खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने गुरुवार को कहा कि जिले के गायघाट और गिजवाही ब्लॉक में शुक्रवार से नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद आगामी तीन से चार महीने के भीतर दोनों क्षेत्रों में पत्थर खनन का काम शुरू किए जाने की उम्मीद है। खनन शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की बात भी कही जा रही है।

विज्ञापन

खनन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने खनन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने चिन्हित खनन क्षेत्रों और वहां खनन शुरू करने को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को खनन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

पत्थर खनन शुरू होने से खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रोहतास जिले में लंबे समय से बंद पत्थर खनन दोबारा शुरू होने की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी है। पत्थर उद्योग के फिर से शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और आधारभूत संरचना से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि बड़े खनन ब्लॉकों को छोटे-छोटे ब्लॉकों में बांटने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायघाट और गिजवाही के बाद दो और ब्लॉकों की नीलामी

जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गायघाट और गिजवाही ब्लॉक में नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उम्मीद है कि दिसंबर या जनवरी तक दोनों ब्लॉकों में पत्थर खनन का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करवंदिया और गिजवाही ब्लॉक-2 में भी पत्थर खनन के लिए वन विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इन दोनों क्षेत्रों में भी खनन शुरू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

दो किलोमीटर के दायरे में ही चलेंगे क्रशर

खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नीलामी में शामिल होने वाले कारोबारियों को ही क्रशर चलाने का लाइसेंस दिया जाएगा। इस बार पुराने नियमों के तहत अलग से क्रशर लाइसेंस लेने का प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्रों के दो किलोमीटर की परिधि के भीतर ही सभी क्रशर मशीनों का संचालन किया जाएगा। विभाग की ओर से खनन और क्रशर संचालन की व्यवस्था को लेकर इसी आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed