फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   supaul new delhi special train daily route saharsa barauni hajipur timings 2026

Bihar: सुपौल-नई दिल्ली के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Wed, 05 Aug 2026 09:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 09:59 PM IST
सार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 6 अगस्त से निर्धारित अवधि तक प्रतिदिन चलेगी।

विज्ञापन
supaul new delhi special train daily route saharsa barauni hajipur timings 2026
गर्मियों को देखते हुए रेलवे ने चलाईं हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्योहारी और अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज होते हुए चलेगी। रेलवे ने 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल के परिचालन की घोषणा की है।

विज्ञापन

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में सुपौल और नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन

16 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें तृतीय वातानुकूलित (3AC) श्रेणी के 3 कोच, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 8 कोच, साधारण श्रेणी के 4 कोच और 2 एसएलआरडी (SLRD) कोच शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली से सुपौल का समय

गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल का परिचालन 6 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन रात 8:53 बजे सोनपुर, 9:05 बजे हाजीपुर, 10:10 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन रात 12:35 बजे बरौनी, 1:03 बजे बेगूसराय, 2:18 बजे खगड़िया, 2:40 बजे मानसी, 3:10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 3:45 बजे सहरसा पहुंचने के बाद सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।

सुपौल से नई दिल्ली का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन 8 अगस्त 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन सुपौल से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी और 9:35 बजे सहरसा, 10:08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10:53 बजे मानसी, 11:05 बजे खगड़िया, 11:38 बजे बेगूसराय, 12:20 बजे बरौनी, दोपहर 1:30 बजे शाहपुर पटोरी, 2:50 बजे हाजीपुर और 3:05 बजे सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। खासकर त्योहारी सीजन और बढ़ती भीड़ के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed