सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Youth murder case friends killed murder in love affair love story bhojpur police bihar police Bihar News

Bihar News : नाश्ते के बहाने घर से बुलाकर ले गए, फिर कर दी युवक हत्या; पुलिस को प्रेम-प्रसंग का भी शक

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 26 Jun 2026 10:15 AM IST
सार

Bihar : घर से बाहर निकलते ही गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। घर के लोगों को तब तक इस बात का एहसास नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में मोहल्ले का एक लड़का भागा-भागा आया और कहा कि उनलोगों ने भैया को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Youth murder case friends killed murder in love affair love story bhojpur police bihar police Bihar News
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के आरा शहर में बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के धरहरा पुल के पास की है। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला स्थित वार्ड संख्या-36 निवासी चंदन यादव (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घर से बुलाकर ले गए 
घटना के संबंध में चंदन की पत्नी गीता देवी ने बताया कि गुरुवार की रात कुछ लोग चंदन यादव को नाश्ता करने के बहाने उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। धरहरा मुसहर टोली के समीप अपराधियों ने चंदन पर करीब से फायरिंग की। गोली उसके पेट के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी गीता देवी का आरोप है कि चंदन का पहले भी कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस का मानना है कि चर्चा इस बात का भी है कि इस हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आखिर सात दिन बाद आधी रात को भरत तिवारी के घर क्यों पहुंचे भोजपुर SP? दिल को सताने लगा है यह डर
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए हर संभावित एंगल को खंगाला जा रहा है। जहां एक तरफ परिजनों ने पुराने विवाद में हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस प्रेम-प्रसंग से जुड़े बिंदुओं पर भी गुप्त रूप से जानकारी जुटा रही है। नगर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग का अल्टीमेटम, बंगला खाली करने के लिए मिले सिर्फ 7 दिन, आखिरी तारीख तय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed