सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Anger in Biratnagar, Nepal over the killing of a Hindu youth in Bangladesh news in hindi

Bihar: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में नेपाल के विराटनगर में आक्रोश, VHP ने किया प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: नेपाल के विराटनगर में बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के युवाओं ने मार्च निकाला। पंचमुखी मंदिर से निकले प्रदर्शन में नारेबाजी, पुतला-दहन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Bihar: Anger in Biratnagar, Nepal over the killing of a Hindu youth in Bangladesh news in hindi
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर में बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के युवा विभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गहरा रोष जताया। विरोध मार्च विराटनगर के पंचमुखी मंदिर प्रांगण से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

Trending Videos

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की। उन्होंने बांग्लादेश सरकार के प्रतीकात्मक पुतले और झंडे को जलाकर विरोध दर्ज कराया तथा घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सीमावर्ती इलाके में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही युवाओं ने नेपाल में मुस्लिम कमीशन को समाप्त करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि यदि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा नहीं रुकी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के मेमनसिंह जिले के भालूका क्षेत्र में गुरुवार रात 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक को पहले पीट-पीटकर मार डाला गया, इसके बाद उसके शव को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद बांग्लादेश सहित कई देशों में आक्रोश और निंदा का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed