सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Crime: Major action against drug trafficking in the border area in jogbani news in hindi

Bihar Crime: सीमावर्ती इलाके में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: सीमावर्ती फुलकाहा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया। जब्त नशे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Bihar Crime: Major action against drug trafficking in the border area in jogbani news in hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलकाहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार देर रात दोनों बलों की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।

Trending Videos

यह छापेमारी फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधूरा उत्तर वार्ड संख्या-1 स्थित एक घर में की गई, जहां से 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस के अनुसार जब्त नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान मौके से 220 सीसी की एक मोटरसाइकिल, 10 हजार 500 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान कपिल देव पासवान के 25 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो मधूरा वार्ड संख्या-1 का निवासी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: दुष्कर्म मामले में आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल को झटका, पॉक्सो कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज की

संयुक्त अभियान में फुलकाहा थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौजूद थे, जबकि एसएसबी की ओर से फुलकाहा बीओपी प्रभारी उपनिरीक्षक आकाश चौधरी अपने जवानों के साथ शामिल रहे। छापेमारी के बाद एसएसबी ने जब्त सामग्री और आरोपी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसका नाम पूर्व में कई थानों के अभिलेखों में दर्ज बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य ने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर, बाइक और नकद राशि के मामले में आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी और खुलेआम बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed