सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: PMAY Housing Assistant Dies in Road Accident While Returning from Duty; Family in Mourning

Bihar Accident: पूर्णिया में सड़क हादसे में आवास सहायक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पू्र्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के आवास सहायक पवन कुमार की ड्यूटी से घर लौटने के दौरान भोतहा मोड़ के पास बाइक से गिरने से मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।

Bihar news: PMAY Housing Assistant Dies in Road Accident While Returning from Duty; Family in Mourning
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान जांच करती मधुबनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पूर्णिया में एक सड़क दुर्घटना में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक सहायक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही मधुबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के भोतहा मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान चंपानगर वार्ड संख्या 16 निवासी स्वर्गीय वंशीधर मस्ताना के पुत्र पवन कुमार (35) के रूप में हुई है। वह पूर्णिया पूर्व प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना सहायक के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पवन कुमार को सांस फूलने की बीमारी थी, इसलिए वह रोजाना सुरक्षा के मद्देनजर ऑटो से दफ्तर आते-जाते थे। लेकिन गुरुवार को वह अचानक बाइक से प्रखंड कार्यालय चले गए। शाम को ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के दौरान भोतहा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।


पढ़ें:  सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है

सूचना पर मधुबनी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई।

पवन कुमार अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मधुबनी थाना पुलिस ने बताया कि भोतहा मोड़ के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी मिली थी। आशंका है कि असंतुलित होकर गिरने से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed