सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar samriddhi yatra purnia 485 crore 200 development projects bihar employment target

Bihar: समृद्धि यात्रा में पूर्णिया को सौगात! CM नीतीश ने 200 योजनाओं का किया शुभारंभ, विकास का लिया संकल्प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत पूर्णिया पहुंचे और 485 करोड़ रुपये की लागत वाली 200 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने मां पूरणदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दौरे की शुरुआत की और बाद में इंदिरा गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

nitish kumar samriddhi yatra purnia 485 crore 200 development projects bihar employment target
कार्यक्रम पहुंचे नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत आज पूर्णिया पहुंचे। यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं की शुरुआत की और एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के हर क्षेत्र का विकास करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक मां पूरणदेवी मंदिर में माथा टेककर की। उन्होंने करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे थाना चौक स्थित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यालय पहुंचे। मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यालय में मुख्यमंत्री ने दूर से संकेत देकर 485 करोड़ रुपये की लागत वाली 200 महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं से सीमांचल क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos


जनसभा में 2005 से पहले के बिहार का किया जिक्र

इसके बाद मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने वर्ष 2005 से पहले के बिहार की स्थिति को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब पहली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनी, तब से बिहार की स्थिति बदलनी शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उससे पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया था। उस समय लोग शाम होते ही घरों से निकलने से डरते थे। हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं अधिक होती थीं। हमारी सरकार ने इन सब पर रोक लगाई और राज्य में कानून का राज स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप्रदायिक सौहार्द पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सांप्रदायिक सौहार्द की बात कही। उन्होंने कहा कि पहले जानबूझकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच झगड़े कराए जाते थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई गई। इसके बाद वर्ष 2016 से मंदिरों की भी घेराबंदी करवाई गई, ताकि किसी तरह का विवाद न हो। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में प्रेम और भाईचारे का माहौल है।

महिलाओं के लिए योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जीविका दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया गया है। इसके साथ ही पुलिस भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जो सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा लक्ष्य

युवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने बिहार के लिए मिले विशेष आर्थिक पैकेज और मखाना बोर्ड के गठन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूर्णिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर में यातायात व्यवस्था में भी कई बदलाव किए गए।

10 मार्च से शुरू हुई समृद्धि यात्रा

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा 10 मार्च को सुपौल और मधेपुरा से शुरू हुई थी। यह यात्रा 14 मार्च को शेखपुरा में समाप्त होगी। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच पर मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार और मंत्री लेशी सिंह समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed