सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Counterfeit Food Scandal in Purnia: Illegal Factory Producing Fake Ambe Food Snacks Busted in Khushkibagh

Bihar: नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, बाजार में खपाया जा रहा था जाली माल; उत्पाद व पैकेजिंग सामग्री जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में नकली स्नैक्स बनाने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। सदर थाना पुलिस और अम्बे फूड प्रोडक्ट्स की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली पालक पनीर ब्रांड के उत्पाद और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई।

Counterfeit Food Scandal in Purnia: Illegal Factory Producing Fake Ambe Food Snacks Busted in Khushkibagh
छापेमारी करते पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में सेहत के सौदागरों का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय था, जो आपकी पसंद के स्नैक्स के नाम पर नकली माल बाजारों में खपा रहा था। सदर थाना पुलिस और दरभंगा की अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के अधिकारियों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर कार्रवाई की। टीम ने कप्तान पाड़ा स्थित एक फैक्ट्री में चल रहे इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।
Trending Videos


यहां अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के ब्रांड पालक पनीर की नकल कर धड़ल्ले से बाजार में अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली माल, रोल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने सदर थाने में दर्ज करवाया था मामला
अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के अधिकृत अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पूर्णिया के बाजारों में उनके प्रमुख ब्रांड पालक पनीर की हुबहू नकल कर घटिया गुणवत्ता वाला माल बेचा जा रहा है। कंपनी के निर्देश पर कोलकाता की जीएस आईपीआर सर्विसेज के प्रतिनिधियों ने सदर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सदर थाना पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर खुश्कीबाग के कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में छापेमारी की। यह अवैध धंधा मोहिनी फूड प्रोडक्ट्स नामक कारखाने में चल रहा था। पुलिस ने जब वहां दबिश दी, तो फैक्ट्री के अंदर का नजारा देखकर अधिकारी दंग रह गए। वहां से बड़ी मात्रा में नकली पालक पनीर के प्रिंटेड रोल, खाली पैकेट और तैयार किए गए स्नैक्स के कट्टे बरामद किए गए।

जानें जांच में क्या-क्या खुलासे हुए?
पुलिस ने मौके से फैक्ट्री मालिक विवेक बैद को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। विवेक ने बताया कि वह नकली ब्रांडिंग वाले रोल गुलाबबाग के एक सप्लायर से मंगाता था और फिर उनकी पैकेजिंग कर स्थानीय बाजार में खपा देता था। यह काला धंधा पिछले कई महीनों से चुपचाप संचालित किया जा रहा था। गौरतलब है कि जिस पालक पनीर ब्रांड की नकल की जा रही थी, वह मूल रूप से दरभंगा की अम्बे फूड प्रोडक्ट्स कंपनी का पेटेंट उत्पाद है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के; अब अगला लक्ष्य यह!

इस छापेमारी के बाद खुश्कीबाग और गुलाबबाग के थोक बाजारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब उस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है जो नकली रोल की आपूर्ति कर रहा था। कंपनी के अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी खाद्य उत्पाद खरीदते समय होलोग्राम और पैकेजिंग की बारीकी से जांच करें ताकि वे धोखाधड़ी और मिलावटी उत्पादों से बच सकें।

छापेमारी करते पुलिस

छापेमारी करती हुई पुलिस टीम।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed