सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   EOU Raids Purnia Residences of Kishanganj DSP Gautam Kumar Over Disproportionate Assets Case

Bihar Police: बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी के ठिकाने पर EOU की रेड, किशनगंज-पूर्णिया में संपत्ति खंगाल रही टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया/ किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News डीएसपी गौतम कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिले थे। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पूर्णिया और किशनगंज स्थित आरोपी डीएसपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

EOU Raids Purnia Residences of Kishanganj DSP Gautam Kumar Over Disproportionate Assets Case
छापेमारी करने पहुंची ईओयू की टीम।
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह पूर्णिया और किशनगंज के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ईओयू की विशेष टीम ने एडीपीओ गौतम कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई पटना, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की जा रही है। 

Trending Videos


दो प्रमुख ठिकानों को निशाने पर लिया है
ईओयू की टीम ने एडीपीओ गौतम कुमार के पूर्णिया शहर स्थित दो प्रमुख ठिकानों को निशाने पर लिया है। हाउसिंग कॉलोनी स्थित आलीशान आवास पर टीम सुबह से ही कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है। कोरटबाड़ी स्थित आवास पर भी टीम के सदस्य चल और अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। वहीं किशनगंज में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे गौतम कुमार के घर और कार्यालय पर भी टीम पहुंची। ईओयू की टीम तीन गाड़ियों में 12 सदस्यीय टीम पहुंची है। टीम कागजात, दस्तावेज और अन्य सामानों की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

EOU Raids Purnia Residences of Kishanganj DSP Gautam Kumar Over Disproportionate Assets Case
छापेमारी करने पहुंची ईओयू की टीम।

कागजात और भारी नकदी के सुराग मिले
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम को कई बैंक खातों, जमीन में निवेश संबंधी कागजात और भारी नकदी के सुराग मिले हैं। अधिकारी घर के भीतर मौजूद लॉकर और बैंक लेन-देन की सघन जांच कर रहे हैं। हालांकि, ईओयू के अधिकारियों ने अभी तक बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं किया है और वे कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। 

किशनगंज में तैनात हैं, पूर्णिया मुख्य ठिकाना रहा है
गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज जिले में पदस्थापित हैं, लेकिन उनका मुख्य ठिकाना पूर्णिया रहा है। ईओयू को लंबे समय से उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके सत्यापन के बाद न्यायालय से सर्च वारंट लेकर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल ईओयू की टीम दोनों घरों को अंदर से बंद कर जांच में जुटी है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक ईओयू प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस पूरी छापेमारी में हुई बरामदगी और निवेश से जुड़े बड़े खुलासे कर सकती है।

EOU Raids Purnia Residences of Kishanganj DSP Gautam Kumar Over Disproportionate Assets Case
आरोपी एसडीपीओ गौतम कुमार। - फोटो : अमर उजाला

आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप
आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार एसडीपीओ गौतम कुमार पर पर एक करोड़ 94 लाख 9 हजार 244 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। एसडीपीओ गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज में ही मौजूद हैं। गौतम कुमार वर्तमान में किशनगंज जिले में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले, वे पटना में बीएमपी-5 में डीएसपी के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने हाल के दिनों में जिले में अवैध बालू खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट के कई मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिससे बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ। इन गतिविधियों से काली कमाई करने का उन पर आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed