सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike Rider Dies After Collision with State Transport Bus Near Mehta Chowk Purnia

Bihar: पूर्णिया में NH-31 पर सरकारी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बच्चों की सिर से उठा पिता का साया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया में NH-31 पर बिहार राज्य पथ परिवहन की बस ने बाइक सवार धीरतानंद मंडल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके पीछे तीन छोटे बच्चे और पत्नी ललिता देवी रह गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन से मृतक के परिवार को राहत देने की मांग उठी है। 

Bike Rider Dies After Collision with State Transport Bus Near Mehta Chowk Purnia
क्षतिग्रस्त बस मृतक युवक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 स्थित मेहता चौक के पास हुई, जहां बिहार राज्य पथ परिवहन की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Trending Videos


धीरतानंद मंडल के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान गंगेली पंचायत के चपरय गांव निवासी 40 वर्षीय धीरतानंद मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वे बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी पल्सर बाइक (BR 11 AW 6481) से पूर्णिया जा रहे थे, तभी पूर्णिया से भागलपुर की ओर जा रही बस (BR 10 PC 2505) ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और धीरतानंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गया में गैस किल्लत के बीच बड़ा खेल उजागर, ‘कागज पर ग्रामीण’ बनाकर बढ़ाया जा रहा इंतजार

इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मरंगा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी ललिता देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed