सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IT Raid in Purnia: Income Tax Department Raids Panorama Group’s Office, E-Homes, and Staff Residences

Bihar News: पनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी, CMD संजीव मिश्रा और स्टाफ से पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया/सुपौल Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने कंपनी के दस्तावेज खंगाले और CMD संजीव मिश्रा सहित स्टाफ से पूछताछ की।

IT Raid in Purnia: Income Tax Department Raids Panorama Group’s Office, E-Homes, and Staff Residences
जिला स्कूल रोड स्थित पनोरामा ऑफिस में छापेमारी करते टीम
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने पनोरामा ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रियल एस्टेट क्षेत्र की जानी-मानी इस कंपनी पर अचानक हुई कार्रवाई से शहर के व्यावसायिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

कंपनी के दस्तावेज खंगाल रही हैं आयकर विभाग की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें न केवल कंपनी के दस्तावेज खंगाल रही हैं, बल्कि CMD संजीव मिश्रा और अन्य कर्मियों से भी पूछताछ कर रही हैं। संजीव मिश्रा बिल्डर होने के साथ-साथ मुकेश साहनी की पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। इस अचानक कार्रवाई से पनोरामा ग्रुप से जुड़े सभी कर्मी और सहयोगी हैरान हैं।

ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?

आयकर विभाग की टीम ने पनोरामा ग्रुप के जिला स्कूल रोड स्थित मुख्य कार्यालय, ई-होम्स पनोरामा और समूह के अन्य महत्वपूर्ण केंद्रों पर दस्तक दी। इसके अलावा कंपनी से जुड़े कुछ प्रमुख स्टाफ के आवासों पर भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कंपनी के वित्तीय लेन-देन, जमीन की खरीद-बिक्री और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

ठिकानों पर छापेमारी शुरू होते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पनोरामा ग्रुप पूर्णिया ही नहीं बल्कि सीमांचल के बड़े रियल एस्टेट समूहों में से एक माना जाता है। ऐसे में शहर में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

अधिकारिक बयान नहीं, जांच जारी
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच में जुटे अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि रेड अभी चल रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। जिला स्कूल रोड स्थित पनोरामा ऑफिस में आयकर विभाग की टीम अब भी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

सुपौल में भी आयकर की रेड
सुपौल जिले में मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की कार्रवाई से अचानक हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने पनोरामा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सबसे प्रमुख कार्रवाई छातापुर थाना क्षेत्र स्थित पनोरामा ग्रुप के पनोरामा पब्लिक स्कूल परिसर में देखी गई, जहां टीम ने परिसर को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने सुबह-सुबह दबिश दी, जिससे स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान मीडिया को स्कूल परिसर और आसपास के इलाके से दूर रखा गया। टीम के अधिकारी पूरी तरह गोपनीयता बरतते नजर आए और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।

बताया जा रहा है कि संजीव मिश्रा इलाके के बड़े कारोबारी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पनोरामा ग्रुप के तहत उनके कई स्कूल संचालित हैं। इसके अलावा बीते करीब एक दशक से वह कोसी-सीमांचल में बिल्डिंग और रियल एस्टेट के काम से जुड़े हुए हैं। उनका कारोबार सुपौल के अलावा अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना तक फैला हुआ है।

पूर्णिया में भी रेड की चर्चाएं
चर्चा है कि पूर्णिया में भी पनोरामा ग्रुप के कई ठिकानों पर रेड की गई है। हालांकि, यह सूचना अभी अपुष्ट है। स्थानीय स्तर पर इसके लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का अभाव बना हुआ है।

मामले को लेकर सुपौल के पुलिस अधीक्षक और त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं की। फिलहाल आयकर विभाग की टीम पनोरामा पब्लिक स्कूल परिसर में दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रियाओं में जुटी हुई है। छापेमारी कितनी देर तक चलेगी और इसके क्या नतीजे सामने आएंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

करजाइन में भी आयकर की कार्रवाई
इधर, आयकर विभाग की एक अन्य टीम सुपौल जिले के करजाइन बाजार स्थित बसंत राइस मिल में भी छापेमारी के लिए पहुंची। टीम राइस मिल मालिक बसंत साह के घर और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच में जुटी है। अधिकारी जांच के बाद ही किसी जानकारी को साझा करने की बात कर रहे हैं।



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed