Bihar: किशनगंज में गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार; ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
किशनगंज के बहादुरगंज में गर्भवती महिला शाहीन परवीन की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति सरवर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायके वालों ने दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा में एक गर्भवती महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम को मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना बीते सोमवार को हुई थी, जब बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा में 19 वर्षीय शाहीन प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शाहीन सरवर आलम की पत्नी थीं और गर्भवती थीं।
घटना के बाद से शाहीन के ससुराल वाले फरार हैं। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
मृतका के परिजनों ने बताया कि कमलपुर पंचायत के काशीबाड़ी निवासी शाहीन परवीन की शादी नौ माह पहले नटुआपाड़ा निवासी सरवर आलम से हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने जेवरात, फर्नीचर, बाइक और नकद सहित कई कीमती उपहार दिए थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शाहीन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।
पढ़ें: सहरसा में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची SDRF
शाहीन के मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की थी। जब शाहीन को उपहार में मिली बाइक चोरी हो गई, तो उन्हें एक नई बाइक खरीद कर दी गई। इसके अतिरिक्त, हाल ही में जमीन खरीदने के लिए भी पैसे दिए गए थे। लेकिन फिर भी दहेज के लिए शाहीन को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले पर प्रभारी थाना अध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 318/26 दर्ज किया गया था। इसी के तहत पति सरवर आलम को नटवापाड़ा चौक से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।