Bihar: डीजे विवाद में पिकअप चालक को सरेआम मारी गोली; बांह को चीरते हुए गले में फंसी गोली, हालत नाजुक
Bihar: पूर्णिया में डीजे विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते अपराधियों ने पिकअप चालक गुड्डू कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली बांह को चीरते हुए गले में फंस गई, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विस्तार
पूर्णिया में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ अपराधियों ने एक पिकअप चालक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली युवक की बांह को चीरते हुए गले में जा फंस गई है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना हरिराही टोला के पास की है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घायल की पहचान हरिराही निवासी विजय कुमार शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। गुड्डू पेशे से मजदूर है और टेंट व्यवसाय के काम में पिकअप चलाता है।
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
ओवरटेक कर की गई फायरिंग
घायल को अस्पताल भेजा गया, हालत गंभीर
पीछे से आ रहे एक टेंपू चालक ने जब यह मंजर देखा तो परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि आरोपी दोनों भाई गांव में आतंक का पर्याय बने हुए हैं और अक्सर लोगों के साथ मारपीट और विवाद करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: सहजन के पेड़ ने ली जान! लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घंटे तक हाईवे जाम
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही बी. कोठी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश और मेले में हुए विवाद को मुख्य केंद्र मानकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
