सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia DM Takes Action: Banmankhi Hospital In-charge Removed from Post After Viral Dance Video Controversy

पूर्णिया में ठुमके लगाना पड़ा भारी: जिलाधिकारी ने बनमनखी अस्पताल प्रभारी को पद से हटाया, ANM का भी तबादला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया के बनमनखी अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन को डांस वीडियो वायरल होने के बाद पद से हटा दिया गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाकर उन्हें बी-कोठी स्थानांतरित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

Purnia DM Takes Action: Banmankhi Hospital In-charge Removed from Post After Viral Dance Video Controversy
वायरल वीडियो का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील डांस वीडियो मामले में पूर्णिया जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए बनमनखी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन को उनके पद और वित्तीय प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। साथ ही, वीडियो में दिख रही एएनएम के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
Trending Videos


वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। आधिकारिक के अनुसार, डॉ. प्रिंस कुमार सुमन द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने उसे अस्वीकृत कर दिया। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने इस नैतिक पतन और अनुशासनहीनता के विरुद्ध सख्त कदम उठाए हैं। कार्रवाई के तहत डॉ. प्रिंस कुमार सुमन को बनमनखी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी पद से हटाकर अब बी-कोठी में केवल चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। उनके पास अब कोई प्रशासनिक या वित्तीय शक्ति नहीं रहेगी। वहीं, मामले में संलिप्त एएनएम को सीएचसी बैसा में योगदान करने का कड़ा आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नाबालिग की मौत का राज खुला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म से इनकार; कुएं में डूबने से हुई थी मौत

मामला यहीं शांत नहीं हुआ है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सिविल सर्जन, पूर्णिया को निर्देशित किया है कि दोनों दोषियों के विरुद्ध प्रपत्र-क गठित किया जाए। इसे अंतिम अनुमोदन और कठोर विभागीय कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग, पटना को भेजा जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एक एएनएम के साथ जाम छलकाते और आपत्तिजनक स्थिति में डांस करते नजर आए थे। हालांकि डॉक्टर ने महिला को अपनी साली बताकर बचाव की कोशिश की थी, लेकिन सार्वजनिक पद की गरिमा के उल्लंघन के आरोप में प्रशासन ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। वहीं इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed