{"_id":"69e76e884eac9774ea07cf66","slug":"purnia-police-mega-raid-23-detained-in-massive-crackdown-at-gulabbagh-red-light-area-purnea-news-c-1-1-noi1375-4191873-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 19 महिलाएं और चार पुरुष; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 19 महिलाएं और चार पुरुष; मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया के गुलाबबाग रेड लाइट एरिया में पुलिस और नया सवेरा एनजीओ की संयुक्त छापेमारी में 23 लोगों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को सील कर तलाशी ली गई। पुलिस अब इस अवैध धंधे के मुख्य सरगना और संभावित मानव तस्करी एंगल की जांच कर रही है।
पुलिस ने देह व्यापार के संदेह में 23 लोगों को हिरासत में लिया है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबबाग जीरो माइल स्थित रेड लाइट एरिया में मंगलवार को प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस और नया सवेरा एनजीओ की साझा छापेमारी ने देह व्यापार के कथित सिंडिकेट को हिलाकर रख दिया है। इस सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने देह व्यापार के संदेह में कुल 23 लोगों (19 महिलाएं और 4 ग्राहक) को हिरासत में लिया है। अचानक हुई इस दबिश से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और संदिग्ध लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी से घेराबंदी कर पकड़ लिया है।
संदिग्ध ठिकानों में दबिश
छापेमारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका नेतृत्व स्वयं सदर एसडीओ श्वेतम दीक्षित और सदर एसडीपीओ-1 ज्योति शंकर कर रहे थे। इस विशेष टीम में प्रशिक्षु डीएसपी चित्रा कुमारी, श्रवण कुमार, फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सहित भारी संख्या में सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने रेड लाइट एरिया के हर घर और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली। टीम ने इलाके को चारों ओर से इस तरह से सील कर दिया था कि किसी भी संदिग्ध को भागने का मौका नहीं मिला।
23 लोगों को हिरासत में लिया
अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई नया सवेरा नामक एनजीओ से मिली गुप्त और सटीक सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की टीम ने जैसे ही इलाके में दबिश दी, अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हिरासत में लिए गए सभी 23 लोगों को सदर थाना लाया गया है, जहां महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध धंधे के पीछे मुख्य सरगना कौन है और क्या इसमें मानव तस्करी का कोई एंगल भी जुड़ा है।
ये भी पढ़ें- महिलाओं पर बयान देकर फंसे सांसद पप्पू यादव; महिला आयोग ने किस बात से खफा होकर भेजा नोटिस?
सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से बताया कि इस तरह की गोपनीय और सघन छापेमारी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूछताछ के बाद एनजीओ के सहयोग से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि हो रही हो, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उनका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X