{"_id":"69b14307b812d3fcdc0804d7","slug":"purnia-traffic-advisory-major-route-diversions-and-restrictions-in-city-tomorrow-for-cm-samriddhi-yatra-purnea-news-c-1-1-noi1375-4036884-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समृद्धि यात्रा से पहले पूर्णिया में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें बंद, पुलिस ने जारी किया नया रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समृद्धि यात्रा से पहले पूर्णिया में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें बंद, पुलिस ने जारी किया नया रूट प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के मद्देनज़र 12 मार्च को पूर्णिया में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। रामबाग और लाइन बाजार क्षेत्र को नो-गो ज़ोन घोषित किया गया है, जबकि कई कनेक्टिंग सड़कों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर पूर्णिया में ट्रैफिक व्यवस्था बदली
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन और यातायात पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। 12 मार्च को मुख्यमंत्री के पूर्णिया आगमन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। जिला पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों से लेकर आंतरिक गलियों तक सुबह 05:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
रामबाग और लाइन बाजार बने नो-गो ज़ोन
प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रामबाग और लाइन बाजार जैसे व्यस्त इलाकों को नो-गो ज़ोन घोषित किया है। रामबाग क्षेत्र में कसबा से पंचमुखी मंदिर (वाया रामबाग और भूतनाथ मंदिर) की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा होप हॉस्पिटल से रामबाग मार्ग और बिहार टॉकीज मोड़ से रामबाग की ओर जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
कनेक्टिंग रूट्स पर भी रहेगा प्रतिबंध
जनता चौक से पासवान चौक और कप्तान पुल से फातिमा हॉस्पिटल होकर रामबाग जाने वाली सड़कों पर भी पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। इसके साथ ही पंचमुखी मंदिर से फोर्ड कंपनी चौक, थाना चौक से गिरजा चौक और लाइन बाजार से आर.एन. साह चौक मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
वैकल्पिक मार्ग से मिलेगी राहत
आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। थाना चौक से यदि किसी को भट्टा बाजार या लाइन बाजार जाना है तो वह कला भवन रोड का उपयोग कर सकते हैं। मधुबनी मार्ग की ओर जाने वाले वाहन जनता चौक से कोर्ट स्टेशन रोड, पूर्णिया कॉलेज चौक और मधुबनी बाजार मार्ग से होकर शहर के अन्य हिस्सों में जा सकेंगे। आर.एन. साह चौक और थाना चौक के बीच यात्रा करने के लिए पॉलिटेक्निक चौक और रजनी चौक वाले मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
बसों और भारी वाहनों के लिए विशेष निर्देश
बसों और भारी वाहनों के लिए भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। शहर के मुख्य हिस्सों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। अररिया और कस्बा की ओर से आने वाली बसें जीरो माइल, बेलौरी और मरंगा मार्ग से होकर बस स्टैंड तक पहुंचेंगी। वहीं धमदाहा और बनमनखी की ओर से आने वाली बसें नवनिर्मित बाईपास यानी कोसी नर्सरी मार्ग का उपयोग करेंगी। कटिहार मोड़ से लाइन बाजार की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
कार्यक्रम के लिए बनाई गई पार्किंग व्यवस्था
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। धमदाहा और मरंगा की ओर से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए कला भवन परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मधुबनी क्षेत्र से आने वाले वाहनों को रंगभूमि मैदान के पास पार्क किया जाएगा।
नेवालाल चौक और भट्टा बाजार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए जिला स्कूल परिसर में पार्किंग की सुविधा दी गई है। अति विशिष्ट अतिथियों के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम और मानस भारती स्कूल के पास वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने जनता से की अपील
पूर्णिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इन प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें, ताकि समृद्धि यात्रा और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Trending Videos