सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road Accident in Purnia: Two Friends Killed as Bike Crashes While Returning from Wedding Ceremony

Bihar: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन; खुशियां पलभर में मातम में बदली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया जिले के रूपौली–बिरौली मुख्य मार्ग पर टीकापट्टी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। भवानीपुर निवासी शिवम कुमार और गोलू कुमार गुरुवार रात एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

Road Accident in Purnia: Two Friends Killed as Bike Crashes While Returning from Wedding Ceremony
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रूपौली–बिरौली मुख्य मार्ग पर टीकापट्टी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान भवानीपुर निवासी शिवम कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है।
Trending Videos


शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवम और गोलू गुरुवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब दोनों दोस्त अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी टीकापट्टी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सामने से एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार आ रही थी। कार की टक्कर से बचने की कोशिश में मोटरसाइकिल चला रहे युवकों ने अचानक संतुलन खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल से टकराई बाइक

संतुलन बिगड़ने के कारण तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी एक अन्य मोटरसाइकिल से जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक शिवम के पिता सुशील मंडल ने बताया कि दोनों युवक रात में खुशी-खुशी घर से निकले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही टीकापट्टी थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया के सरकारी मेडिकल महाविद्यालय और अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में टीकापट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। साथ ही मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ या मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार के कारण।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed