सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy in Purnea: Katihar Youth Dies in Horrific Road Accident While Returning Home; Police Hunt for

Biahr News: पूर्णिया में कटिहार के युवक की सड़क हादसे में मौत, काम निपटाकर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया से काम निपटाकर कटिहार लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। GMCH पूर्णिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

Tragedy in Purnea: Katihar Youth Dies in Horrific Road Accident While Returning Home; Police Hunt for
मौत के बाद पूर्णिया जीएमसीएच में रोते बिखलते परिजन
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में बेलगाम रफ़्तार ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। कटिहार जिले का एक युवक, जो अपने जरूरी काम से पूर्णिया आया था, सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगाछी गांव के पास घटी है। मृतक की  कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमढ़ी गांव निवासी छोटू कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। 

Trending Videos


मृतक के परिजनों ने बताया कि छोटू शुक्रवार को किसी निजी कार्य के सिलसिले में पूर्णिया आया था। अपना काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से डगरूआ होते हुए वापस कटिहार लौट रहा था, तभी बेलच्छी गांव के जाने के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटू कुमार सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मधुबनी में पूर्व प्रिंसिपल के घर भीषण डकैती, 25 नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट; नेपाल भागे अपराधी

जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया। इलाज के दौरान पूर्णिया जीएमसीएच में छोटू दम तोड़ दिया। छोटू कुमार शादीशुदा थे और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। उनकी मौत की खबर जैसे ही कदवा स्थित उनके पैतृक गांव पहुँची, परिजनों में कोहराम मच गया। घर के कमाऊ सदस्य की असमय मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डगरूआ थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही चालक की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed