सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy in Purnia: Young Laborer Found Dead in Makhana Field, Mysterious Death Sparks Tension in Angarh

Bihar News: मखाना के खेत में मिला मजदूर युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल पंचायत स्थित हरिखाल गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 25 वर्षीय युवक इतवारी हेंब्रम का शव मखाना के खेत से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। वह बुधवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।

Tragedy in Purnia: Young Laborer Found Dead in Makhana Field, Mysterious Death Sparks Tension in Angarh
घटनास्थल पर पहुंचकर रोते बिखलते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसमल पंचायत के हरिखाल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मखाना के खेत से बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। मृतक की पहचान हरिखाल निवासी इतवारी हेंब्रम (पिता: स्व. जोहान हेंब्रम) के रूप में हुई है।
Trending Videos


सुबह मजदूरी करने निकला था युवक

परिजनों के अनुसार, इतवारी हेंब्रम बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह मखाना के खेत में मजदूरी करने जा रहा है। दिनभर काम करने के बाद जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी सुमु टुडू और अन्य परिजन चिंतित हो गए। ग्रामीण और परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी दौरान भटना गांव के पास मखाना के खेतों से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घास काटने गई महिलाओं ने देखा शव

जानकारी के अनुसार शाम के समय कुछ स्थानीय महिलाएं मखाना के खेत के पास घास काटने गई थीं। उसी दौरान उनकी नजर खेत के बीचों-बीच पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही महिलाएं घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। महिलाओं की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। जब शव की पहचान इतवारी हेंब्रम के रूप में हुई, तो पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना अनगढ़ थाना पुलिस को दी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जाता है कि इतवारी हेंब्रम अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद पत्नी सुमु टुडू और उसके चार छोटे-छोटे बच्चों (तीन बेटे और एक बेटी) के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और मजदूरी करके ही घर का गुजारा चलता था। घटनास्थल पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिया जाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मौत मानकर हर पहलू से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed