{"_id":"6a3ba426d1adeeef6106f0d7","slug":"tragic-incident-in-purnia-9th-grade-girl-dies-by-suicide-after-being-scolded-for-excessive-mobile-phone-use-purnea-news-c-1-1-noi1375-4429557-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बेटी का नाम स्वाभिमानी रखा, स्वाभिमान को पहुंची ठेस तो दे दी जान; जानें मोबाइल से कैसे जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बेटी का नाम स्वाभिमानी रखा, स्वाभिमान को पहुंची ठेस तो दे दी जान; जानें मोबाइल से कैसे जुड़ा है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में कक्षा नौवीं की एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि छात्रा को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर समझाया और डांटा गया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया में मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल करने से मना करने और डांटने पर कक्षा नौवीं की एक छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के बनमनखी बस स्टैंड के पास की है। मृतका की पहचान बनमनखी बस स्टैंड निवासी राजन बाहरदार की 17 वर्षीय पुत्री स्वाभिमानी कुमारी के रूप में की गई है।
मोबाइल इस्तेमाल को लेकर परिजनों ने दी थी समझाइश
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका के चाचा मिथिलेश बाहरदार ने बताया कि स्वाभिमानी को मोबाइल चलाने की बेहद बुरी लत लग चुकी थी। वह दिन-रात फोन में ही व्यस्त रहती थी, जिसे लेकर परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया था और लगातार मोबाइल इस्तेमाल न करने की हिदायत देते हुए डांट लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात तक सब कुछ था सामान्य
परिजनों के अनुसार, रात को भी सब कुछ सामान्य था। स्वाभिमानी परिजनों के साथ खाना खाने के बाद रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने चली गई थी। परिवार के लोगों को दूर-दूर तक इस बात का अंदाजा नहीं था कि सुबह उनके घर में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर बढ़ी चिंता
सुबह जब काफी देर होने के बाद भी स्वाभिमानी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब खिड़की या अन्य माध्यम से कमरे के भीतर झांककर देखा गया, तो उसका शव कमरे के अंदर लटका हुआ मिला।
शव मिलने के बाद मचा कोहराम
कमरे के भीतर का दृश्य देखते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्वाभिमानी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके दो भाई और एक बहन हैं। बेटी की असमय मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।