सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Violent Clash Breaks Out During Wedding Procession in Purnia Over Road Dispute Women Allegedly Attacked

Bihar News: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ बारात का जश्न, रास्ता देने के विवाद में महिलाओं से मारपीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया में बारात के दौरान रास्ता विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। महिलाओं से अभद्रता के आरोप लगे हैं और घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Violent Clash Breaks Out During Wedding Procession in Purnia Over Road Dispute Women Allegedly Attacked
मारपीट का फोटो
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले में एक शादी समारोह उस वक्त  रणक्षेत्र में बदल गया, जब बारात निकलने से ठीक पहले रास्ता देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चलने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos


झड़प में बदल गई कहासुनी
घटना बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड संख्या-7 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना करीब तीन दिन पुरानी है, जब घर की महिलाएं पानी भरने की पारंपरिक रस्म पूरी कर डीजे की धुन पर नाचते-गाते वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में डीजे और रास्ता देने को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव समाज के युवाओं पर लगा आरोप
पहले पक्ष के संजीव पासवान ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि नवटोलिया निवासी सूरज कुमार यादव, बिटेस यादव और प्रिंस यादव ने रास्ता रोककर महिलाओं के साथ अभद्रता की, जेवर छीनने की कोशिश की और जातिसूचक गालियां दीं। इस घटना में उनके पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के सुबोध यादव ने अपने बयान में कहा कि उनका बेटा सूरज अस्पताल में भर्ती परिजनों के लिए खाना और पैसे लेकर जा रहा था। रास्ता मांगने पर बारात पक्ष के लोग उग्र हो गए और उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: दरभंगा में इंजीनियर के घर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति होने का शक

पुलिस ने क्या बताया?
मामले को लेकर केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं और जांच जारी है। वायरल वीडियो को अहम साक्ष्य के रूप में लिया जा रहा है और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना के बाद शादी वाले घर में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed