सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rain-thunderstorm alert in 25 districts of Bihar today, how will the weather be for the next three days Patna

Bihar Weather News: आज बिहार के 25 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 15 Mar 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में आज सुबह धूप निकली है लेकिन यहां भी 18 मार्च तक बारिश के आसार हैं। आइये जानते हैं किन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है?

Rain-thunderstorm alert in 25 districts of Bihar today, how will the weather be for the next three days Patna
बिहार में मौसम बदलने वाला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज से 18 मार्च तक कई जिलों बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार सुबह सीमांचल के इलाकों में धूप नहीं निकली है। गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में सीवान का सबसे कम गर्मी पड़ी। यहां का तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं कैमूर में सबसे अधिक गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

Trending Videos


आज किन जिलों में बारिश का अलर्ट?
15 मार्च यानी आज मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनंगज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, गया, जहानाबाद और पटना में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी घंटे से चलेगी। मेघगर्जन के भी आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से 18 मार्च तक किन जिलों में बारिश का अलर्ट?
16 और 17 मार्च को पूरे बिहार में बारिश और वज्रपता का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी रफ्तार से हवा चलेगी और मेघ गर्जन भी होंगे। वहीं 18 मार्च को गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी में बारिश और वज्रपता का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी रफ्तार से हवा चलेगी और मेघ गर्जन भी होंगे। 

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की सभा में पुलिसकर्मी दौड़ता हुआ दमकल पर क्यों चढ़ा? बैल की दौड़ का वीडियो वायरल

जानिए, पिछले 24 घंटे में कहां कितनी गर्मी पड़ी?
पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान कैमूर में 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गया में 37.1 डिग्री, शेखपुरा में 36.8 डिग्री, औरंगाबाद में 36.4 डिग्री और नालंदा-राजगीर में 35.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर में 35.6 डिग्री और मुंगेर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पटना में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा छपरा में 34.3 डिग्री, मोतिहारी में 34 डिग्री, बक्सर में 33.8 डिग्री और पूर्णिया में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर में 31.8 डिग्री, समस्तीपुर में 31.9 डिग्री और मधुबनी में 31.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सुपौल में 32 डिग्री और मधेपुरा में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।  इधर, अररिया और फारबिसगंज में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि किशनगंज में 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed