सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ramkripal Yadav and Shinanand Tiwari targeted Tejashwi Yadav; Bihar Politics, Rajya Sabha Election Result

Bihar News: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद दिग्गजों ने तेजस्वी यादव को दिया नया नाम, जानिए किसने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 18 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह की हार के बाद सियासी गलियारे में घमासान जारी है। इस हार का ठिकरा तेजस्वी यादव के सिर पर फोड़ा जा रहा है। कुछ वरिष्ठ नेताओं ने तो तेजस्वी यादव को नया नाम तक दे दिया। 
 

Ramkripal Yadav and Shinanand Tiwari targeted Tejashwi Yadav; Bihar Politics, Rajya Sabha Election Result
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के हार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार ट्रोल हो रहे हैं। सत्ता पक्ष के नेता तो उनपर हमला बोल ही रहे हैं, अब लिस्ट में महागठबंधन के नेता भी शामिल हो गए हैं। सत्ता पक्ष से कृषि मंत्री राम कृपाल यादव और राष्ट्रीय जनता दल के सूप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी शिवांनद तिवारी ने भी तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। दरअसल, तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव के परिणाम के बाद बिहार से बाहर चले गए। इसके बाद रामकृपाल यादव और शिवानंद तिवारी ने उन्हें रणछोड़ कह दिया। वहीं पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपनी जिम्मेदारी ही ठीक से नहीं निभा पाए। 

Trending Videos


पहले जानिए शिवानंद तिवारी ने क्या कहा?
पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि पराजय से ज्यादा खराब है कि पराजय के बाद मैदान छोड़ देना। सुना है कि तेजस्वी यादव कोलकाता के लिए निकल गए हैं। इसके पहले भी वह बिहार से बाहर चले गए थे। परिवार के साथ यूरोप चले गए थे। पराजय के बाद रण छोड़ देने वाले नेताओं के साथ उनके समर्थक नहीं टिकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री रामकृपाल यादव ने क्या कहा?
वहीं कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह से विधानसभा चुनाव में पटना छोड़कर चले गए थे, उसी तरह राज्यसभा चुनाव में भी हार के बाद पटना के बाहर चले गए। वह अब रणछोड़ बन गए हैं। यही कारण है कि तेजस्वी यादव की पार्टी के नेताओं को उनपर भरोसा नहीं है। 
Bihar: इस एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन तक लावारिस पड़ा रहा बैग; जानें कैसे पकड़ में आया मामला?

सांसद पप्पू यादव ने उठाया सवाल
वहीं सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत ही नहीं की। विपक्ष के नेता का दायित्व था कि वह सबसे बात करें। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसका परिणाम हुआ कि कांग्रेस के तीन विधायक नाराज हो गए और वोट डालने नहीं गए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed