Bihar: मणिका विश्वकर्मा पहुंची पटना, कहा- बिहार की लिट्टी चोखा में गजब का है स्वाद; रूपाली भूषण के सिर सजा ताज
Bihar : मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के नेशनल ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया 25 मणिका विश्वकर्मा पटना पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में अपार संभावनाएं हैं, यहां की विजेता राष्ट्रीय मंच पर गौरव बढ़ाएंगी।
विस्तार
सुष्मिता सेन और लारा दत्ता जैसी दिग्गजों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब बिहार की बेटी रूपाली भूषण विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट 'मिस यूनिवर्स' की राह पर निकल पड़ी हैं। पटना के NIFT कैंपस में आयोजित आधिकारिक राज्य ऑडिशन में खगड़िया की रूपाली भूषण को 'मिस यूनिवर्स बिहार 2026' चुना गया है। वहीं, प्रीति राज ने 'मिस टीन बिहार 2026' का खिताब अपने नाम किया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : दिल्ली से चल रही सरकार, दो लोग ही तय करेंगे कौन बनेगा सीएम; तेजस्वी के बयान पर मचेगा घमासान
मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय ऑडिशन में बिहार के कोने-कोने से आई प्रतिभाओं के बीच रूपाली ने अपनी मेधा और व्यक्तित्व से बाजी मारी। इस जीत के साथ ही वे अब सीधे 'मिस यूनिवर्स इंडिया' के फिनाले में बतौर फाइनलिस्ट बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में बेगूसराय की निकिता प्रथम रनर-अप और पटना की खुशी द्वितीय रनर-अप रहीं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: इस्तीफा से पहले ही सीएम हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार, कहां शिफ्ट हो रहा सारा सामान?
इस गरिमामयी शाम में जज की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया 25 माणिका विश्वकर्मा और मिस यूनिवर्स बिहार की डायरेक्टर नीतू कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मिस यूनिवर्स इंडिया 25 मणिका विश्वकर्मा ने कहा कि बिहार अद्भुत है यहाँ के प्रतिभागियों में गजब का टैलेंट है। यहाँ की विजेता अब राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार को रिप्रेजेंट करेगी। हाँ उनमे अपार संभावनाएं हैं मैं उन्हें जीत की बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ। बिहार की लिट्टी चोखा में गजब का स्वाद है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर? वजह भी समझिए
मिस यूनिवर्स बिहार की स्टेट डायरेक्टर नितु कुमारी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में ही सुष्मिता सेन 1994 में और लारा दत्ता 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल कर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने मीडिया संबोधन में कहा कि बिहार राज्य ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में सीधे प्रवेश मिलेगा। ये ऑडिशन युवा महिलाओं को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा। आपको बता दें कि खगड़िया की रहनेवाली रुपाली भूषण ने मिस यूनिवर्स बिहार का खिताब अपने नाम किया है। वहीं बेगूसराय की निकिता फर्स्ट रनर रहीं और सेकेंड रनर अप खुशी रही जो पटना से हैं। यह तीसरा वर्ष है जब मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए बिहार आधिकारिक राज्य के तौर पर ऑडिशन की मेजबानी कर रहा है। प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुनर चमकाने का अवसर देता है।