फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A gas cylinder leak caused a massive fire destroying property worth millions including cash and jewelry

Saran News: गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, मिनटों में राख हुए कई घर; नकदी-जेवर समेत सब कुछ बर्बाद

Sat, 18 Jul 2026 12:51 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 12:51 PM IST
सार

Bihar News: सारण जिले में देर रात गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण भीषण आग लग गई। आग में कई घर जलकर राख हो गए और नकदी, जेवर, अनाज, कपड़े समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

विज्ञापन
A gas cylinder leak caused a massive fire destroying property worth millions including cash and jewelry
आगजनी में खाक हुई घर की वस्तुएं और नकदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुररूद्र गांव में शुक्रवार की रात गैस सिलेंडर में गैस रिसाव से लगी भीषण आग ने कई परिवारों की जिंदगी पल भर में तबाह कर दी। आग की चपेट में आने से नकदी, जेवर, अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं और फिलहाल सारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन


खाना बनाते समय सिलेंडर से होने लगा गैस रिसाव
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामपुररूद्र गांव निवासी श्यामबाबू महतो के घर की महिलाएं शुक्रवार रात भोजन बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण पास जाने का साहस भी नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


घंटों की मशक्कत के बाद बुझी आग
सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अगलगी की इस घटना में श्यामबाबू महतो और वीरेंद्र महतो के घरों में रखा नकद, बक्सों में सुरक्षित जेवर, कपड़े, अनाज, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहीं, हरेसर महतो, राजेश महतो और उपेंद्र महतो के घरों को भी आंशिक क्षति पहुंची है। पीड़ित परिवारों के अनुसार, आग से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटबंध पर शरण लेने को मजबूर हुए परिवार
भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों के सिर से छत छिन गई। घर जल जाने के कारण वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और फिलहाल सारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। परिवारों के सामने रहने के साथ-साथ खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया है।

जनप्रतिनिधियों ने पहुंचाई राहत सामग्री
घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को मुखिया प्रतिनिधि वकील राय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और भोजन की व्यवस्था कराई। साथ ही हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह ने भी राहत सामग्री के रूप में एक बोरा चावल, आटा, आलू, तिरपाल समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं।


यह भी पढ़ें: आज बिहारवासियों को खास तोहफा देंगे सीएम सम्राट चौधरी, हेली पर्यटन योजना का शुभारंभ

पीड़ितों ने मांगी सरकारी मदद
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा और आवासीय सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि आग में सबकुछ गंवा चुके परिवार दोबारा अपने जीवन की शुरुआत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed