{"_id":"6a13dcf1591bcfb06405b462","slug":"a-married-woman-died-of-electrocution-while-sweeping-in-gopalganj-leaving-her-family-in-a-state-of-shock-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4320194-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के पंडितहा गांव में घर की सफाई के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय सुनीता देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतका अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पूरे गांव में पसरा मातम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पंडितहा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय विवाहिता की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
करंट की चपेट में आई महिला
मृतका की पहचान पंडितहा गांव निवासी पप्पू राम की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह रोज की तरह घर की साफ-सफाई में जुटी हुई थीं। इसी दौरान झाड़ू लगाते समय उनका ध्यान घर में पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार पर नहीं गया और वह करंट की चपेट में आ गईं।
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
स्थानीय लोगों के अनुसार, तार में तेज विद्युत प्रवाह हो रहा था, जिससे सुनीता देवी बुरी तरह झुलस गईं। जब तक परिजन बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें बचाने की कोशिश करते, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पांच साल पहले हुआ था विवाह
इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, सुनीता देवी की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे तीन साल और एक साल की दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पति पप्पू राम और अन्य परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्व सांसद के मकान पर पुलिस और ड्रग विभाग का छापा, मचा हड़कंप; नकली और नशीली दवाएं बरामद होने की आशंका
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतका के घर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। वहीं भोरे थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos