{"_id":"6a13e91cee4348c10207d134","slug":"bihar-news-farmer-murdered-in-madhepura-empty-cartridge-recovered-bihar-police-investigation-crime-in-bihar-kosi-news-c-1-1-noi1373-4320198-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिलख उठीं बेटियां, रात के अंधेरे में अपराधियों ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार; पिता की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिलख उठीं बेटियां, रात के अंधेरे में अपराधियों ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार; पिता की बेरहमी से हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
मधेपुरा के मंजौरा ओपी क्षेत्र में रविवार रात घर में घुसकर किसान कामेश्वर मेहता की हत्या कर दी गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। मामले की जांच जारी है। हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजौरा ओपी इलाके में रविवार देर रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर किसान की हत्या
मृतक की पहचान जोतैली पंचायत के रामपुर डेहरु वार्ड-9 निवासी 60 वर्षीय कामेश्वर मेहता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 12 बजे चार से पांच की संख्या में अपराधी उनके घर में घुस आए। उस समय कामेश्वर मेहता कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गीता देवी बरामदे में सोई हुई थीं।
बदमाशों ने घर में घुसते ही शुरू की मारपीट
मृतक की पत्नी ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। डर के कारण वह वहां से भागकर गांव के मुखिया के घर पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक का घर चारदीवारी से घिरा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी बगल की सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। घटना के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर कामेश्वर मेहता का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
हालांकि, जिस स्थान से शव बरामद हुआ, वहां खून के निशान नहीं मिलने से घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
मृतक के परिवार में पांच बेटियां
मृतक के परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने ससुराल में रहती हैं। वहीं, बेटा पिछले एक सप्ताह से घर पर नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। घटना की सूचना लगते ही बेटियां का रो-रोककर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- Bihar: यूपी-बिहार और नेपाल को जोड़ने वाले पुल में बढ़ा खतरा, खंभों के बीच 12 इंच का गैप; आवाजाही प्रभावित
सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मंजौरा ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Trending Videos